प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 90वें एपिसोड को संबोधित किया। पीएम मोदी ने साल 1975 में लगे आपालकाल के दिनों का जिक्र किया। पीएम ने बताया कि हमारे देश में ऐसा भी हुआ था कि आम नागरिकों के सारे अधिकार छीन लिए गए थे। लेकिन देश की जनता ने लोकतांत्रिक तरीके से इमरजेंसी हटाई और लोकतंत्र स्थापित किया। प्रधानमंत्री ने स्पेस स्टार्टअप्स के उदाहरण दिए। गरीब परिवारों के सफल खिलाड़ियों के बारे में चर्चा की। उन्होंने नदी और पर्यावरण बचाने के प्रयासों को भी सराहा। प्रधानमंत्री मोदी ने बारिश का पानी बचाने की भी अपील की। पीएम मोदी ने कहा कि देश के युवा आकाश छूना चाहते हैं तो देश कैसे पीछे रहेगा।
यात्राओं का जिक्र किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यात्राओं का जिक्र किया। कहा कि जगन्नाथ यात्रा, पंढरपुर यात्रा, अमरनाथ यात्रा, दक्षिण भारत में सबरीमाला की यात्रा। यह यात्राएं हमें गरीबों की सेवा करने का मौका देती हैं। इन यात्राओ में एक भारत, श्रेष्ठ भारत की झलक मिलती है। इन यात्राओ में कोई अमीर-गरीब नहीं होता। सभी भक्त होते हैं। जब भी ऐसी यात्रा का मौका मिले तो सेवा का अवसर न गवाएं। पीएम मोदी ने साफ-सफाई, कोरोना टीके की भी चर्चा की और कहा कि सफाई पर विशेष ध्यान दें।
पीएम ने की इमरजेंसी की चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की जनआंदोलन की चर्चा। आज की पीढ़ी के नौजवानों से सवाल पूछना चाहता हूं कि क्या आपको पता है कि आपके माता-पिता जब आपकी उम्र के थे तो उनसे जीवन का भी अधिकार छीन लिया गया था। लेकिन हमारे देश में एक बार ऐसा हुआ था। 1975 में देश के सभी नागरिकों से सारे अधिकार छीन लिए गए थे। उस समय भारत के लोकतंत्र को कुचल देने का प्रयास किया गया। सभी पर नियंत्रण लगा दिया गया। सेंसरशिप लगा दिया गया। मशहूर गायक किशोर कुमार पर भी बैन लगा दिया गया। हजारों गिरफ्तारियों हुईं, लाखों लोगों पर अत्याचार हुआ लेकिन लोगों का विश्वास लोकतंत्र से डिगा नहीं। भारत के लोगों ने लोकतांत्रिक तरीके से ही इमरजेंसी हटाई और लोकतंत्र स्थापित किया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
पीएम मोदी ने कहा कि पानी बचाएं
पीएम ने कहा कि देश में मानसून का प्रभाव बढ़ने लगा है और हमें पानी बचाने के प्रयास तेज करने चाहिए। पीएम ने उदयपुर की सुल्तान बावड़ी का भी जिक्र किया। कहा कि कुछ युवाओं ने इस बावड़ी की सफाई के लिए अभियान चलाया। बावड़ी की सफाई कराई और यहां पर सुरों की महफिल लगाने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि ये सभी युवा सीए हैं और मैं सभी को सीए दिवस से पहले हार्दिक बधाई देता हूं।
खेलो इंडिया में 5 स्वदेशी खेल भी होंगे शामिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि खेलो इंडिया में 5 स्वदेशी खेलों को शामिल किया गया है। पीएम मोदी ने शतरंज ओलंपियाड का भी जिक्र किया। उन्होंने तेलंगाना की माउंटेनियर की भी जमकर तारीफ की है। पीएम ने कहा कि जब बात खेलों की हो रही है तो भारत की सर्वाधिक प्रतिभाशाली क्रिकेटर मिताली राज का जिक्र करना चाहूंगा। मिताली अनेक खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रही हैं। मैं उनको उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देता हूं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





