Loading...

पीओ सेल की टीम ने लंबे समय से फरार आरोपी को दबोचा, कोर्ट ने किया था घोषित अपराधी

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 22 Mar 2026 • 1 Min Read

मंडी पुलिस ने फरार चल रहे एक घोषित अपराधी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की पीओ सेल टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके गांव से पकड़ लिया।

मंडी/धरटा

धोखाधड़ी मामले में घोषित था अपराधी

पुलिस के अनुसार हरिश चंदेल निवासी गांव धरटा, डाकघर टिल्ली, तहसील सदर, जिला मंडी को 21 मार्च 2026 को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय जेएमएफसी कोर्ट नंबर-3 मंडी द्वारा 3 जून 2023 को एनआई एक्ट की धारा 138 के तहत दर्ज मामले में घोषित अपराधी घोषित किया गया था।

पीओ सेल की कार्रवाई से मिली सफलता

मंडी पुलिस की पीओ सेल टीम लगातार फरार अपराधियों की तलाश में जुटी हुई है। इसी क्रम में टीम ने विशेष अभियान चलाकर आरोपी को उसके क्षेत्र धरटा से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

फरार आरोपियों पर पुलिस की सख्ती जारी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। मंडी पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून से बचकर भागने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और उन्हें न्याय के दायरे में लाया जाएगा।