पीओ सेल की टीम ने लुधियाना से गिरफ्तार किया उद्घोषित अपराधी

arrest-4.jpg

HNN/ बिलासपुर

जिला बिलासपुर पुलिस के पीओ सेल की टीम ने उद्घोषित अपराधी को लुधियाना से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुरजीत सिंह उर्फ काला निवासी गांव सब्दालपुर तहसील राजपुरा जिला पटियाला पंजाब को लुधियाना के रूप में हुई है।

गौरतलब है कि उद्घोषित अपराधी सुरजीत सिंह के खिलाफ 11 जुलाई, 2011 को बरमाणा पुलिस थाना में भारतीय दंड संहिता की धारा 457, 380, 420 व 34 के तहत केस दर्ज हुआ। मामला अदालत तक पहुंचा। एक बार जमानत मिलने के बाद आरोपी पेशियों पर हाजिर नहीं हुआ।

आरोपी के पेशियों पर न आने के चलते जेएमएफसी बिलासपुर ने 6 दिसम्बर, 2017 को उसे उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया। पिछले करीब 6 वर्षों से यह अपराधी पुलिस से बचता फिर रहा था। पीओ सेल की टीम ने भी अपने सूत्रों के माध्यम से उद्घोषित अपराधी की संभावित लोकेशन ढूंढी।

पुलिस को जैसे ही उद्घोषित अपराधी के लुधियाना में होने की जानकारी मिली वैसे ही टीम ने लुधियाना में दबिश दी व लुधियाना कोर्ट परिसर के पास से अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।