Loading...

पीओ सेल ने चरस तस्करी के मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

SAPNA THAKUR • 23 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN/ मंडी 

पुलिस की विशेष पीओ सेल टीम ने चरस तस्करी के मामले में वांछित आरोपी को हिरासत में लिया है। आरोपी पेप चंद पुत्र मिर्जा सिंह निवासी गांव सोझा डाकघर सोमाकोठी तहसील करसोग जिला मंडी के खिलाफ 2021 में पुलिस थाना करसोग में एनडीपीसी एक्ट की धारा 20 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोपी पुलिस की पकड़ से लगातार बाहर चल रहा था जिसे न्यायालय ने भी उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया था।

पीओ सेल मंडी टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी करसोग के सोझा में छिपा हुआ है। लिहाजा पुख्ता सूचना के आधार पर टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके बाद पीओ सेल टीम ने आगामी कार्यवाही के लिए आरोपी को करसोग पुलिस के हवाले कर दिया है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने पुष्टि की है।