पुरुवाला पुलिस की कार्रवाई, अवैध शराब सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार
पुलिस थाना पुरुवाला ने गुप्त सूचना पर नारीवाला क्षेत्र में छापेमारी कर एक व्यक्ति को 4 लीटर अवैध कसीद शुदा शराब के साथ पकड़ा। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
नाहन
नारीवाला में छापेमारी, शराब जब्त
पुरुवाला पुलिस टीम गश्त के दौरान नारीवाला शिव मंदिर के पास जम्बुखाला सड़क पर तैनात थी, तभी सूचना मिली कि राम कुमार अवैध शराब बेचने के लिए आ रहा है। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू किया और उसके पास से 4 लीटर कसीद शुदा शराब बरामद की।
आरोपी पर केस दर्ज, जांच जारी
पुलिस ने राम कुमार के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले की आगे जांच की जा रही है ताकि शराब तस्करी के नेटवर्क का पता लगाया जा सके।
