जिला सिरमौर में पुलिस ने अवैध दड़ा सट्टा खेलते एक व्यक्ति को किलौड़ में रंगे हाथों दबोच लिया। पुलिस ने मौके से सट्टे की पर्चियां और नकदी बरामद की है।
पुरुवाला
गुप्त सूचना पर छापा
17 सितम्बर 2025 को थाना पुरुवाला पुलिस गश्त पर थी और नशा तस्करों व सटोरियों के बारे में जानकारी जुटा रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि किलौड़ में एक व्यक्ति लोगों को 1 रुपये के बदले 80 रुपये का लालच देकर दड़ा सट्टा लगवा रहा है। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
सट्टा पर्चियां व नकदी बरामद
आरोपी की पहचान राजु निवासी गांव किलौड़ के रूप में हुई है। उसके कब्जे से सट्टे की पर्चियां और 1180 रुपये नकद बरामद किए गए। थाना पुरुवाला में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चौकी सिंघपुरा पुलिस द्वारा की जा रही है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





