पुरुवाला पुलिस ने सट्टा खिलाते व्यक्ति को दबोचा, नकदी और सामग्री बरामद
पुलिस थाना पुरुवाला ने सालवाला सड़क पर सट्टा लगवाते एक व्यक्ति को रंगे हाथ पकड़ा। आरोपी के पास से नकदी, पेन और सट्टा पर्ची बरामद कर मामला दर्ज किया गया है।
नाहन
सालवाला सड़क पर सट्टा खेल का भंडाफोड़
गश्त के दौरान पुरुवाला पुलिस टीम को सूचना मिली कि राम लाल लोगों को अधिक मुनाफे का लालच देकर सट्टा खेला रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया और उसके पास से 1,170 रुपये नकद, एक लाल पेन और सट्टा पर्ची बरामद की।
जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज
आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले में अन्य संबंधित लोगों की भी तलाश कर रही है।
