HNN/ शिमला
शिमला के चौपाल में देवदार से भरी पिकअप बरामद की गई है। इस दौरान पुलिस और वन विभाग की टीम ने गाड़ी से 38 स्लीपर मौके से पकड़े है, जिनकी कीमत 30 लाख रुपए आंकी गई है। मामले में पुलिस ने ईशान, अजय कुमार और प्रमोद को गिफ्तार किया है जिनके खिलाफ आईपीसी की धारा 379, 34 और 41, 42 आईएफ एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, चौपाल के शवाला नामक स्थान पर पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीमों ने नाका लगाया हुआ था। इस दौरान जब एक पिकअप (HP63-8212) को जाँच के लिए रुकवाया गया तो उसमे से देवदार के 38 स्लीपर बरामद हुए।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जब टीमों द्वारा गाड़ी में सवार तीनो आरोपियों से इसे ले जाने के सम्बंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया तो वह कोई उत्तर नहीं दें पाए। लिहाज़ा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group