Loading...

पुलिस के हत्थे चढ़े 2 आरोपी, कांग्रेस नेता के बड़े भाई की हत्या कर हुए थे फरार

Ankita • 16 Aug 2023 • 1 Min Read

HNN/ सिरमौर

जिला सिरमौर के कांग्रेस नेता बृजराज ठाकुर के बड़े भाई की हत्या करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें पुलिस ने यह सफलता 24 घंटे के अंदर प्राप्त की है। आरोपियों की पहचान 19 वर्षीय लक्की निवासी गांव जासवी तहसील शिलाई और सौरभ मांटा निवासी गांव गौंठ तहसील कुपवी जिला शिमला के रूप में हुई है।

आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने सौरभ के पिता की गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है। वहीं पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस वारदात में और कौन-कौन शामिल थे।

यह था मामला
दरसल, 58 वर्षीय राजेंद्र उर्फ पप्पू का शव हरिपुरधार-राजगढ़ मार्ग पर नाले के समीप पड़ा हुआ था। जाँच में पाया गया था कि व्यक्ति की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई है।