पुलिस ने अलग-अलग मामलों में चिट्टे सहित गिरफ्तार किए तीन युवक
HNN/बिलासपुर
जिला बिलासपुर में पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में चिट्टे सहित तीन युवक गिरफ्तार किए हैं। पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई है।
पहला मामला पुलिस थाना सदर से पेश आया है जहां पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को 1.12 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संजय कुमार निवासी डियारा सेक्टर बिलासपुर के रूप में हुई है।
तो वहीं दूसरा मामला पुलिस थाना बरमाणा से सामने आया है। जहां पुलिस ने पंजगाईं क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप को तलाशी के लिए रोका। जब पिकअप की तलाशी ली गए तो उसके डैशबोर्ड से 4.66 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया। आरोपी की पहचान शिव कुमार निवासी गांव धार टटोह जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। तो वहीं तीसरा मामले में घुमारवीं पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान एक युवक से 84 मिलीग्राम चिट्टा बरामद किया है।
जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया। आरोपी की पहचान दीपक निवासी गांव पट्टा डाकघर नसवाल तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। तीनों मामलों की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने द्वारा की गई है।