पुलिस ने अवैध रूप से लगाए गए अफीम के 5126 पौधे किए नष्ट
HNN/कुल्लू
जिला कुल्लू में पुलिस थाना भुंतर की टीम ने अवैध रूप से लगाए गए अफीम के 5126 पौधे नष्ट किए है। पुलिस ने मामला दर्ज आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम क्षेत्र में गश्त पर मौजूद थी।
इसी दौरान जब पुलिस की टीम गड़सा घाटी के भोसा (लिंगना) पहुंची। तो उन्हें भोसा में खेतों में अफीम के 5126 पौधे मिले। जिसके बाद पुलिस द्वारा अफीम के पौधों को नष्ट किया गया।
जिसके बाद उन्होंने नशे की खेती को लेकर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी कुल्लू डाॅ. कार्तिकेयन ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।