Loading...

पुलिस ने इतने ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया व्यक्ति….

PARUL • 23 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू में पुलिस ने एक व्यक्ति को 551 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान लाल चंद (49) पुत्र गुलाब चंद निवासी गांव रुजग डाकघर भुट्ठी तहसील कुल्लू के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना भुंतर की टीम ने राज फास्ट फूड कैफे के पास एक व्यक्ति की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को व्यक्ति से 551 ग्राम चरस बरामद हुई।

जिसके बाद पुलसि ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा मामले में आगामी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।