Loading...

पुलिस ने गश्त के दौरान जुआ खेल रहे चार लोगों को दबोचा, नकदी भी बरामद

SAPNA THAKUR • 22 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

रामपुर शहर के गांव तकलेच में पुलिस ने 4 जुआरियों को जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ा है। इस दौरान आरोपियों के कब्जे से नकदी भी बरामद की गई है। मामले में पुलिस ने विनोद कुमार, रोहित कुमार, कलश चंद और देश राज के खिलाफ पब्लिक गैंबलिंग एक्ट 1867 के तहत मामला दर्ज किया है।

बता दें कि पुलिस ने क्षेत्र में गश्त के दौरान इस कार्यवाही को अंजाम दिया है। पुलिस टीम तकलेच बाजार में जब गश्त पर थी तो विनोद कुमार के दूसरी मंजिल के कमरे में दबिश दी गई। इस दौरान देखा तो यहां चार लोग जुआ खेल रहे थे। लिहाजा पुलिस ने चारों को मौके पर ही दबोच लिया और उनके कब्जे से 2790 रुपए कैश बरामद किया। मामले की पुष्टि डीएसपी चंद्रशेखर ने की है।