लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पुलिस ने गश्त के दौरान पकड़ा चिट्टा, तस्कर गिरफ्तार

SAPNA THAKUR | 5 जनवरी 2023 at 12:15 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के रामपुर कस्बे में गानवी ज्यूरी लिंक रोड पर पुलिस ने एक युवक से नशे की खेप बरामद की है। आरोपी की पहचान शिव सिंह निवासी किन्नौर के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एचसी मनोज कुमार टीम सहित गानवी ज्यूरी सड़क पर गश्त पर थे। इसी दौरान कटोलु पुल के पास पुलिस ने सामने से आ रहे युवक की शक के आधार पर तलाशी ली।

जाँच के दौरान आरोपी से चिट्टा बरामद हुआ जो कि 1.12 ग्राम पाया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। उधर, मामले की पुष्टि करते हुए एसडीपीओ रामपुर चन्द्र शेखर कायथ ने बताया कि एक युवक से चिट्टा बरामद हुआ है जिसे गिरफ्तार किया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]