पुलिस ने चरस की बड़ी खेप सहित गिरफ्तार किया युवक
HNN/कुल्लू
जिला कुल्लू में पुलिस की टीम ने चरस तस्करी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान संजय कुमार (26) पुत्र मेघ सिंह निवासी तराला डाकघर जाऔं तहसील आनी जिला कुल्लू के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना भुंतर की टीम बजौरा गड़सा मार्ग पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्होंने शक के आधार पर एक युवक जांच के लिए रोका। पुलिस ने जब युवक की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 1 किलो 106 ग्राम चरस बरामद हुई।
जिसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। मामले की पुष्टि एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा द्वारा की गई है।