पुलिस ने चरस के साथ पकड़ा मंडी का युवक

Police-arrested-bike-rider-.jpg

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू में पुलिस ने 15 मील पुल के पास एक युवक को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राम सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी बजोत पधर जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम क्षेत्र में गश्त पर मौजूद थी। इस दौरान उन्होंने शक के आधार पर उक्त युवक को रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 88 ग्राम चरस बरामद हुई।

जिसके बाद उन्होंने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। एसपी डाॅ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।