Loading...

पुलिस ने चरस सहित गिरफ्तार किया व्यक्ति

SAPNA THAKUR • 3 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

शिमला के रामपुर शहर के गांव ज्यूरी में पुलिस ने नशा तस्कर को पकड़ने में बड़ी सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने राजिंदर सिंह पुत्र स्वर्गीय टिक्कम सिंह निवासी जूली तहसील रामपुर से नशे की खेप बरामद की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला पुलिस एएसआई देवराज अपनी टीम के साथ ज्यूरी में गश्त पर थे।

इस दौरान पुलिस ने जब भेड़ पालन केंद्र ज्यूरी में सामने से आ रहे व्यक्ति की शक के आधार पर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 18.73 ग्राम चरस बरामद हुई। लिहाजा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया।

उधर, मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी चंद्रशेखर ने बताया कि एक व्यक्ति को चरस के साथ गिरफ्तार किया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।