Loading...

पुलिस ने चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया व्यक्ति

PARUL • 18 May 2024 • 1 Min Read

HNN/सोलन

जिला सोलन के औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में पुलिस ने एक व्यक्ति को 3.89 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

आरोपी की पहचान गुरमीत निवासी परवाणू सेक्टर-चार के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली कि व्यक्ति हरियाणा की तरफ से चिट्टे की सप्लाई के लिए परवाणू की ओर जा रहा है।

पुलिस ने उच्चा परवाणू में नाका लगाया और स्कूटी सवार को रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 3.89 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। डीएसपी प्रणव चौहान ने मामले की पुष्टि की है।