Loading...

पुलिस ने चिट्टे सहित गिरफ्तार किया युवक

PARUL • 27 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/चंबा

जिला चंबा में पुलिस ने पठानकोट-भरमौर एनएच पर खैरी पुल के पास एक युवक को 1.81 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शाहिद खान पुत्र बजीर मुहम्मद गांव धांजू डाकघर खुशनगरी तहसील चुराह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम ने एनएच पर खैरी पुल के समीप नाका लगा रखा था। जिसके चलते वहां वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। इसी दौरान उन्होंने एक ऑल्टो गाड़ी को जांच के लिए रोका।

तभी कार सवार युवक पुलिस को सामने देखकर घबरा गया। इसके बाद उन्होंने शक के आधार पर युवक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1.81 ग्राम बरामद हुआ। एसएचओ जगबीर सिंह ने मामले की पुष्टि की है।