Loading...

NDPS / मोहाली से चिट्टे की खेप लेकर पांवटा साहिब आ रहे दो युवक गिरफ्तार, 18.94 ग्राम चिट्टा बरामद

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 44 Mins Ago • 1 Min Read

NDPS / माजरा और पांवटा साहिब क्षेत्र में चिट्टा बेचने के आरोप में सिरमौर पुलिस की SIU टीम ने पंजाब के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 18.94 ग्राम चिट्टा/स्मैक बरामद किया गया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ माजरा पुलिस थाना में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सिरमौर/माजरा

गुप्त सूचना के बाद SIU ने की कार्रवाई

SIU नाहन की टीम मिश्रवाला क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि पंजाब निवासी अमरजीत सिंह और गुरप्रीत सिंह माजरा, पांवटा साहिब तथा आसपास के क्षेत्रों में कथित तौर पर चिट्टा/स्मैक बेचने का काम करते हैं।

पुलिस को यह भी सूचना मिली कि दोनों गाड़ी नंबर PB65AH-5468 में मोहाली से चिट्टे की खेप लेकर पांवटा साहिब की तरफ आ रहे हैं। सूचना के आधार पर SIU की टीम ने कार्रवाई की और वाहन की तलाशी ली।

तलाशी में मिला 18.94 ग्राम चिट्टा

पुलिस के अनुसार तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 18.94 ग्राम चिट्टा/स्मैक बरामद हुआ। इसके बाद अमरजीत सिंह और गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।

दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना माजरा में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में आगामी जांच कर रही है।

Related Topics: • •