Loading...

पुलिस ने चिट्टे सहित दबोचे कार सवार 2 युवक, पूछताछ जारी

Ankita • 26 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला में पुलिस थाना ढली ने कार सवार 2 युवकों को चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम गश्त पर तैनात थी। इस दौरान उन्होंने दुर्गा गैस गोदाम संजौली के पास एक गाड़ी (एचपी 01ए-9206) को चैकिंग के लिए रुकवाया। कार में 2 युवक केदार और अक्षय सवार थे।

जब शक के आधार पर उनकी तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से 4.03 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। लिहाज़ा पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी शिमला संजीव गांधी ने मामले की पुष्टि की है।