पुलिस ने जुआ खेलते पकड़े 19 जुआरी, इतने लाख की नकदी भी बरामद…
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पुलिस की टीम ने एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। बता दें पुलिस की टीम ने दो अलग-अलग मामलों में 19 लोगों को जुआ खेलते हुए दबोचा है।
पुलिस ने ताश के पत्तों सहित इनके कब्जे से लाखों रुपए की नकदी भी बरामद की है। फ़िलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ पब्लिक गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, पहले मामले में पुलिस ने पाटबंगला में दबिश दी। इस दौरान यहां 15 जुआरियों को जुआ खेलते पकड़ा। इन सभी जुआरियों से 1,47,200 रुपए की राशि जब्त की है।
वहीं दूसरे मामले में पुलिस ने नोगली में एक कमरे में दबिश दी। इस दौरान यहाँ 4 जुआरियों को जुआ खेलते पकड़ा और मौके से 10,150 रुपए की नकदी भी बरामद की। डीएसपी शिवानी महला ने खबर की पुष्टि की है।