Loading...

पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में चरस सहित गिरफ्तार किए 2 युवक

PARUL • 26 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर में पुलिस थाना सदर की टीम ने चरस तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों युवकों से 1.02 किलोग्राम चरस बरामद की है। पुलिस द्वारा दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी गई है। बता दें कि पहले मामले में पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर रौड़ा सेक्टर के एक घर में दबिश देकर पूरे घर की तलाशी ली।

इस दौरान जब पुलिस में बेडरूम की तलाशी ली तो कमरे में रखी अलमारी से 944 ग्राम चरस बरामद हुई। साथ ही पुलिस ने 29,050 रुपए नकद बरामद किए। आरोपी की पहचान हैदर अली निवासी रौड़ा सेक्टर बिलासपुर के रूप में हुई है। वहीं दूसरे मामले में पुलिस ने जल शक्ति विभाग के कार्यालय के पास दबिश दी।

इस दौरान उन्होंने एक व्यक्ति को पकड़ा और उससे 58.59 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपी की पहचान गुलजार निवासी कोसरियां सेक्टर जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान द्वारा दोनों मामलों की पुष्टि की गई है।