पुलिस ने दो युवकों को चरस सहित किया गिरफ्तार
HNN/बिलासपुर
जिला बिलासपुर में पुलिस थाना घुमारवीं की टीम ने दो युवकों को 149 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नरोत्तम सिंह और अमित निवासी गांव घंडालवीं तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस कर्मचारी घुमारवीं बस अड्डे पर गश्त करने पहुंचे तो वहां खड़े दो युवक उन्हें देख कर घबरा गए और छिपने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान दोनों युवकों ने वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस कर्मियों ने उन्हें कुछ दूरी पर पकड़ लिया।
जिसके बाद दोनों युवकों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके बैग से 149 ग्राम चरस बरामद हुई। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।