Loading...

पुलिस ने नशा तस्करी मामले में पंजाब से दबोचा सप्लायर

PARUL • 23 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/सोलन

जिला सोलन में पुलिस ने चिट्टे के मामले में पंजाब से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी को लेकर सोलन पहुंच गई है। जिसे अब कोर्ट में पेश किया जा रहा है। जहां से उसे पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

बता दें यह गिरफ्तारी चिट्टे के मामले में 13 मई को गिरफ्तार चंडीगढ़ के आरोपी सर्वजीत सिंह की निशानदेही पर की गई है। आरोपी ने रिमांड के दौरान बताया कि इस तस्करी में आरोपी शहनवाज उर्फ सलमान भी है।

जिसको पकड़ने के लिए पुलिस ने टीम गठित कर 22 मई को शहनवाज उर्फ सलमान पुत्र निवासी कुमाउ कलौनी नयाग्राम मोहाली पंजाब को मोहाली पंजाब से गिरफ्तार किया था। मामले की पुष्टि एसपी सोलन गौरव सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।