पुलिस ने नेपाली महिला को अफीम की खेप के साथ किया गिरफ्तार
HNN/शिमला
राजधानी शिमला में कुमारसैन थाना के अंतर्गत पुलिस की टीम ने एक नेपाली महिला को 1 किलो 2 ग्राम अफीम के साथ काबू किया है। आरोपी महिला की पहचान जलाशी उर्फ मंजू रूप में हुई है, जो कुमारसैन तहसील की गांव करेवथी पीओ पराहल में रहती है।
पुलिस ने महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, शिमला से पुलिस की स्पेशल टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कुमारसैन में जलाशी उर्फ मंजू के कच्चे मकान ढारा में दबिश दी।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1 किलो 2ग्राम अफीम बरामद की है। जिसके बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार किया गया। डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
