Loading...

पुलिस ने पकड़ी 958 ग्राम चरस, तस्कर गिरफ्तार

SAPNA THAKUR • 1 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

जिला पुलिस द्वारा आये दिन कई नशे तस्करो को पकड़ा जा रहा है। इसी कड़ी में कुल्लू जिला के नग्गर में वनौण मार्ग पर पतलीकुहल पुलिस ने नशे की खेप सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुख राम उर्फ सन्जू निवासी त्रैहण गांव डाकघर पीपलाआगे, भुन्तर के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पतलीकुहल पुलिस गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस ने वनोड मार्ग पर शक के आधार पर एक व्यक्ति की तलाशी ली। तलाशी के दौरान व्यक्ति से 958 ग्राम चरस बरामद की गई। लिहाज़ा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

उधर, थाना प्रभारी राजीव लखनपाल ने बताया कि एक युवक को चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।