Loading...

पुलिस ने पिकअप से बरामद किए स्लीपर, आरोपी मौके से हुआ फरार

PARUL • 28 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/शिमला

राजधानी शिमला में उपमंडल चौपाल के वन मंडल ठियोग में वन विभाग की टीम ने एक पिकअप गाड़ी से 30 स्लीपर बरामद किए है। पकड़े जाने की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गया है। हालांकि पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, वन विभाग की टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि चौपाल की तरफ से एक पिकअप में चोरी कर स्लीपर ले जा रहे हैं। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने नाका लगाया था। नाकाबंदी के दौरान चौपाल की तरफ से एक पिकअप (HP 09A 7146) आई, जिसे वन विभाग की टीम ने तलाशी के लिए रुकने का इशारा किया। लेकिन चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और वह उसे आगे ले गया।

जिसके बाद वन विभाग की टीम ने अपनी गाड़ी से पिकअप का पीछा किया और लगभग 1.50 कि.मी. पीछा करने के बाद वन परिक्षेत्र कार्यालय देहा से गाड़ी को पकड़ लिया। लेकिन चालक गाड़ी को छोड़ कर मौके से फरार हो गया। जिसके बाद विभाग की टीम द्वारा पिकअप मालिक पवन कुमार, पुत्र लायक राम निवासी शिरगुलि, महेंद्र सिंह पुत्र मोहन गांव झौला से मामले की पूछताछ की गई, लेकिन उन्होंने कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया।

वहीं विभाग ने जब गाड़ी के ऊपर से काली तिरपाल को हटाया तो इसमें कई प्रजाति के 30 स्लीपर बरामद हुए। प्रजाति के 30 स्लीपर की औसत कीमत 1,28,323 वन विभाग द्वारा बताई गई है। वहीं वन खंड अधिकारी कपिल द्वारा बताया गया कि देहा में वन अपराधों के पीछे एक बहुत बड़ा गिरोह है जिसमें लगभग 20 लोग संलिप्त है। आरोपियों की तलाश जारी है।