Loading...

पुलिस ने प्रतिबंधित दवाओं के साथ 3 युवक किए गिरफ्तार

Ankita • 19 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/ सोलन

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में पुलिस ने 3 युवकों को प्रतिबंधित दवाओं के साथ हिरासत में लिया है। आरोपियों की पहचान संदीप कुमार, अजय कुमार व राहुल के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ ड्रग एंड कॉस्मैटिक एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम ने देहूंघाट के पास 3 युवकों को शक के आधार पर पकड़ा। पुलिस को सामने पाकर यह तीनों युवक घबरा गए। जब पुलिस द्वारा इन तीनों की तलाशी ली गई तो इनके कब्जे से 1000 के करीब प्रतिबंध दवाओं की गोलियां बरामद हुई।

एएसपी योगेश रोल्टा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।