HNN/ शिमला
राजधानी शिमला में पुलिस ने बैंक के असिस्टेंट मैनेजर को चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान करतार सिंह (32) पुत्र शालिग राम निवासी धार (जुब्बल) के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि करतार सिंह निजी बैंक की स्थानीय शाखा में सहायक प्रबंधक के पद पर तैनात है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जानकारी के मुताबिक, रोहड़ू पुलिस नाकाबंदी कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने एक गाड़ी (एचपी 10सी-0691) को चैकिंग के लिए रोका। तलाशी के दौरान कार सवार बैंक के असिस्टेंट मैनेजर से 2.37 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। मामले की पुष्टि डीएसपी रोहड़ू रविन्द्र नेगी ने की है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





