पुलिस ने सरसा नदी के साथ रामपुर में अवैध खनन करते पकड़े 10 वाहन
HNN/ सोलन
जिला सोलन के नालागढ़ में पुलिस ने अवैध खनन को लेकर अभियान छेड़ा है। अभियान के तहत पुलिस ने रामपुर खड्ड अवैध खनन करते 10 वाहन पकड़े है। पुलिस ने चार वाहनों का चालान भी किया है।
जानकारी के मुताबिक, नालागढ़ पुलिस ने थाना प्रभारी श्याम लाल की अगुवाई में रामपुर खड्ड में दबिश दी। इस दौरान वहां 2 जेसीबी, 4 टिप्पर और 4 ट्रैक्टरों को अवैध खनन करते पकड़ा।
बता दें पुलिस ने इनमें से 2 जेसीबी और 4 टिप्पर को इंपाऊंड कर लिया है जबकि 4 ट्रैक्टरों को चालान करके छोड़ दिया है। डीएसपी फिरोज खान ने बताया कि पुलिस ने सरसा नदी के साथ रामपुर में अवैध खनन करते 10 वाहनों को पकड़ा है।