लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पुलिस ने सिलिंडर चोरी के आरोप में महिला और युवक को किया गिरफ्तार

PARUL | 8 नवंबर 2023 at 6:40 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर के उपमंडल घुमारवीं के अंतर्गत आने वाले एक शहर में सिलिंडर चोरी के आरोप में पुलिस ने एक महिला और एक युवक को गिरफ्तार किया है। बता दें कि युवक ग्राम पंचायत लुहारवीं के गांव मतवाणा और महिला ग्राम पंचायत सेऊ के गांव चेहड़ की रहने वाली है।

जानकारी के अनुसार, नगर परिषद क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से घरों से सिलिंडर तथा अन्य सामान चोरी होने की घटनाएं सामने आ रही थीं। जिसके चलते लोगों ने पुलिस में कई शिकायतें दर्ज कराई थी। जिसके बाद से ही पुलिस चोरों की तलाश कर रही थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस को सीसीटीवी कैमरे में लोगों के घरों से सिलिंडर और अन्य सामान चोरी करने वाले इन लोगों का फुटेज मिला।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जिसके आधार पर पुलिस ने एक महिला सहित दो लोगों को पकड़ा। बता दें कि पुलिस ने आरोपियों से चोरी किए गए सिलिंडर तथा चोरी में इस्तेमाल की गई एक स्कूटी को भी कब्जे में लिया है। मामले की पुष्टि पुलिस उप अधीक्षक घुमारवीं चंद्रपाल सिंह द्वारा की गई है। उन्होंने बताया कि इन दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पूछताछ जारी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]