Loading...

पुलिस ने हेरोइन सहित गिरफ्तार किया युवक

Ankita • 30 Aug 2023 • 1 Min Read

HNN/ बिलासपुर

जिला बिलासपुर की एसआईयू टीम ने हेरोइन सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान टिंकू (33) पुत्र दीपक कुमार गांव चटेहड़ विहाल डाकखाना कटराई तहसील सदर जिला कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस की एसआईयू टीम ने झंडूता के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान एक कार (HP58A-7852) को चैकिंग के लिए रोका गया। कार में बैठा युवक पुलिस को देखकर घबरा गया। कार की तलाशी के दौरान डैशबोर्ड से 9.42 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। डीएसपी राज कुमार ने खबर की पुष्टि की है।