Loading...

पुलिस ने हेरोइन सहित गिरफ्तार किए कार सवार 3 युवक

Ankita • 3 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

जिला कुल्लू में पलिस की टीम ने हेरोइन सहित 3 युवकों को हिरासत में लिया है। आरोपियों की पहचान अजय ठाकुर निवासी बलद्वाड़ा जिला मंडी, रजत निवासी निवासी बलद्वाड़ा मंडी और नीतिश कुमार निवासी मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम ने ज्वाणीरोपा में नाका लगाया हुआ था। इस दौरान एक कार को जांच के लिए रुकवाया। कार में तीन युवक सवार थे। तीनों युवक पुलिस टीम को देखकर घबरा गए।

पुलिस की टीम ने जब शक के आधार पर उनकी तलाशी ली तो उनके कब्जे से 12 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। लिहाजा पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। मामले की पुष्टि एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने की है।