पुलिस ने 1 किलो 28 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया तस्कर
HNN/ कुल्लू
जिला कुल्लू में पुलिस ने चरस सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नूप राम (37) पुत्र स्वर्गीय भीम सिंह निवासी गांव शनाड़ डाकघर अनाह तहसील बंजार के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस थाना बंजार की टीम खाटल में नाकाबंदी कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने नूप राम को वहां देखा। पुलिस को देखकर वह घबरा गया।
जब शक के आधार पर पुलिस ने नूप राम को तलाशी के लिए रुकवाया तो उसके कब्जे से 1 किलो 28 ग्राम चरस बरामद हुई। लिहाजा पुलिस ने चरस को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।