Loading...

पुलिस ने 1.016 किलोग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया व्यक्ति

Ankita • 4 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू की पुलिस ने मणिकर्ण में एनएचपीसी कालोनी के समीप एक व्यक्ति को चरस की बड़ी खेप सहित हिरासत में लिया है। आरोपी की पहचान गणेश भाट पुत्र किशन भाट निवासी वार्ड नंबर-3 गांव गुरिना जिला कंचनपुर नेपाल के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम मणिकर्ण में एनएचपीसी कालोनी के समीप मौजूद थी।

इस दौरान टीम ने वहां शक के आधार पर एक व्यक्ति को जाँच के लिए रुकवाया। तलाशी के दौरान उसके के कब्जे से 1.016 किलोग्राम चरस की खेप बरामद हुई। एसपी साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।