पुलिस ने 1.286 किलोग्राम चरस सहित गिरफ्तार किए कार सवार 2 व्यक्ति
HNN/ कुल्लू
हिमाचल पुलिस आए दिन कई नशा तस्करों को पकड़ती जा रही है। पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद भी तस्कर तस्करी करने से बाज नहीं आ रहे है। आज नया मामला जिला कुल्लू के बंजार में सामने आया है। यहां पुलिस ने दो लोगों को चरस की खेप सहित गिरफ्तार किया है।
आरोपियों की पहचान हरिंद्र कुमार निवासी ऊंचा गांव कुनिहार और असलीम निवासी हाटकोट अर्की के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस थाना बंजार की टीम पलाहच सड़क पर घर्टगाड़ के समीप नाकाबंदी पर मौजूद थी। इस दौरान टीम ने एक कार को तलाशी के लिए रुकवाया। तलाशी के दौरान कार सवार दो व्यक्तियों से 1.286 किलोग्राम चरस चरस बरामद हुई। लिहाजा पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। खबर की पुष्टि एसपी साक्षी वर्मा के द्वारा की गई है।