पुलिस ने 1.360 किलोग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया व्यक्ति
HNN/ कुल्लू
जिला कुल्लू में पुलिस ने भुंतर-मणिकर्ण मार्ग पर सिउंड के समीप एक व्यक्ति को चरस सहित हिरासत में लिया है। आरोपी की पहचान दयानंद (35) पुत्र जीत राम गांव पीणी (बनासा) डाकघर कसलादी तहसील भुंतर के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस थाना भुंतर की टीम मणिकर्ण रोड पर सिऊंड के समीप नाकाबंदी कर रही थी।
इस दौरान टीम ने वहां एक व्यक्ति की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1.360 किलोग्राम चरस बरामद हुई। लिहाजा पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।