HNN/ ऊना/वीरेंद्र बन्याल
जिला ऊना के ग्राम पंचायत गुगलैहड़ व ग्राम पंचायत हरोली़ में सूचना एवं जन संपर्क विभाग के सौजन्य से चलाए जा रहे विशेष प्रचार अभियान के तहत पूर्वी कलामंच के कलाकारों ने गीत संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मंनोरजन के साथ-साथ लोगों को राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
कलाकारों ने लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु ने जरूरतमंद बच्चों व निराश्रित महिलाओं को आर्थिक मदद प्रदान करने के लिए 101 करोड़ रुपए की धन राशि से मुख्यमंत्री सुख-आश्रय सहायता कोष स्थापित किया है। सुख-आश्रय कोष के माध्यम से उच्च शिक्षण संस्थान जैसे आईआईटी, आईआईआईटी, आईआईएम, पोलिटैक्टिनक, नर्सिंग एवं डिग्री कॉलेजों में दाखिला पाने के लिए सरकार द्वारा आर्थिक खर्च वहन किया जाएगा।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इसके अतिरिक्त उन्हें 4 हज़ार रूपये जेब खर्च के रूपए में दिए जाएंगे। इसके अलावा कलाकारों ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा फेस्टिवल ग्रांट भी शुरू की है। उन्होंने बताया कि वृद्धाश्रमों, बाल संरक्षण संस्थानों, नारी सेवा सदन, शक्ति सदन और विशेष गृहों में रहने वाले व्यक्तियों को लोहड़ी, मकर सक्रांति, होली सहित अन्य त्यौहार मनाने के लिए प्रति व्यक्ति 500 रूपये प्रदेश सरकार द्वारा दिया जाएगा ताकि सभी लोग त्यौहारों को सम्मानपूर्वक धूम-धाम से मना सकें।
कलाकारों ने बताया कि राज्य सरकार ने पुरानी पेंशन को बहाल करेक हिमाचल प्रदेश के 1.36 लाख एनपीएस कर्मचारियों को लाभान्वित किया है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group