पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कुटलैहड़ मंडल स्तर पर भाजपा सदस्यता अभियान की शुरुआत।
HNN/ऊना/वीरेंद्र बन्याल
पूर्व मंत्री द्वारा कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू हो गया है। वीरवार को गांव मंदली से मंडल स्तर पर इस अभियान की शुरुआत हुई। पूर्व मंत्री एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष वीरेंद्र कंवर ने पार्टी के सदस्यता ग्रहण की और मंडल स्तर पर इस अभियान का शुभारंभ किया।
इस मौके पर विशेष रूप से कुटलैहड़ मंडल अध्यक्ष चरणजीत शर्मा, महामंत्री मास्टर रमेश शर्मा, बीडीसी अध्यक्ष देवराज शर्मा, मीडिया प्रभारी अमन शारदा सहित भाजपा के तमाम मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस उपलक्ष पर सोशल मीडिया प्रभारी अमन शारदा ने बताया कि 1 घंटे में 1100 लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्य ग्रहण की। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद पूर्व मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र कंवर ने कहा कि राष्ट्र स्तर पर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता का कार्यक्रम 2 सितंबर से शुरू हुआ था।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के पहले सदस्य बने।उसके बाद इसे प्रदेश स्तर पर लागू किया गया।आज इस अभियान को कुटलैहड विधानसभा क्षेत्र में मंडल स्तर पर शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी अपने साथ कम से कम 100 सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित करें। जो पदाधिकारी इस लक्ष्य को पूरा करता है।उसे मंडल स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।