Loading...

पूर्व विधायक और कांग्रेस महासचिव बंबर ठाकुर पर हमला, अस्पताल में भर्ती

Ankita • 23 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ बिलासपुर

पूर्व विधायक और प्रदेश कांग्रेस महासचिव बंबर ठाकुर पर जबली में कुछ लोगों द्वारा जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में बंबर ठाकुर गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

फ़िलहाल उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं पुलिस द्वारा इस मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई है।

जानकारी के मुताबिक, बंबर ठाकुर जबली स्थित रेललाइन निर्माण कार्य के कार्यालय गए थे। इस दौरान वहां कार्यालय के अंदर ही कुछ लोगों से बहसबाजी हो गई।

देखते ही देखते बहसबाजी इतनी बढ़ गई कि लोगों ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में वह बुरी तरह जख्मी हुए है। डीएसपी मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।

Related Topics: