HNN / हमीरपुर
जिला हमीरपुर के उपमंडल भोरंज के सम्मु ताल गांव में पेड़ की टहनियां काटते हुए एक व्यक्ति ऊंचाई से गिर गया। घायल अवस्था में व्यक्ति को पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया, यहाँ उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक व्यक्ति की पहचान 30 वर्षीय अच्छरू राम पुत्र नानक चंद जिला मंडी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार व्यक्ति भोरंज में रहकर क्षेत्र में पेड़ और लकड़ियां काटने का काम करता था। सम्मु ताल गांव में जब वह पेड़ पर चढ़कर टहनियां काट रहा था तो अचानक अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
घायलावस्था में आस-पास मौजूद लोग उसे सिविल अस्पताल भोरंज ले आये। यहाँ से उसे हमीरपुर और हमीरपुर से पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया। चंडीगढ़ में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





