HNN / पांवटा साहिब
पांवटा साहिब उपमंडल में देर शाम नेशनल हाईवे काला अंब-देहरादून पर एक तेज रफ्तार बाइक ने पैदल चल रहे व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद घायल व्यक्ति को वहां मौजूद लोगों द्वारा अस्पताल भी लाया गया, लेकिन उसकी तब तक मौत हो चुकी थी। मृतक व्यक्ति की पहचान 48 वर्षीय बलबीर शर्मा पुत्र रामगोपाल निवासी भरोग बनेडी के रूप में हुई है, जो वैली आयरन उद्योग में कार्य करता था।
जानकारी के अनुसार बलबीर सड़क पर पैदल चल रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक बलबीर को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई। हालांकि इस हादसे में बाइक चालक सहित एक अन्य युवक को भी चोटें आई है। बाइक सवारों की पहचान मोहित व सुमित के रूप में हुई है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उधर, डीएसपी वीर बहादुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसा बाइक चालक मोहित की लापरवाही के कारण हुआ है। वही माजरा पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group




