पैर फिसलने से खाई में गिरा 44 वर्षीय व्यक्ति, मौत
HNN/चंबा
जिला चंबा के नाली गांव में पैर फिसलकर खाई में गिरने से 44 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिवार को सौंप दिया है। मृतक की पहचान 44 वर्षीय संजीव कुमार पुत्र जसैल राम निवासी ग्राम नाली जिला चंबा के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, संजीव कुमार काम से छुट्टी कर घर लौट रहा था।
इस दौरान घर से कुछ ही दूरी पर अचानक ही उसका पैर फिसला और अपना संतुलन खोने से वह खाई में जा गिर गया। जब देर रात तक वह घर नहीं लौटा तो उसके परिजन उसकी तलाश करने लगे। इस दौरान संजीव कुमार उन्हें खाई में बेसुध हालत में मिला। जिसके बाद वह उसे मेडिकल कॉलेज चंबा ले गए। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा कर शव परिवार को सौंप दिया है। एसपी चंबा अभिषेक यादव ने खबर की पुष्टि की है।