Loading...

पैर फिसलकर गहरी खाई में गिरने से 55 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत

Ankita • 23 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/ चंबा

जिला चंबा के तहत भटियात के लाहड़ू में एक व्यक्ति की गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान 55 वर्षीय हंसराज पुत्र पुंबा निवासी लाहड़ी भाटी डाकघर परछोड़ तहसील भटियात के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, हंसराज मृत कुत्ते को ढांक में फेंकने के लिए जा रहा था। इस दौरान उसका अचानक पैर फिसला और वह गहरी खाई में जा गिरा। व्यक्ति के खाई में गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जिसके बाद उसे खाई से निकालकर तुरंत सिविल अस्पताल चुवाड़ी पहुंचाया।

यहां से हंसराज को टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन एंबुलेंस में उन्हें लेकर टांडा जा रहे थे, लेकिन चुवाड़ी-नूरपुर मार्ग पर कालीघार के पास हंसराज ने दम तोड़ दिया। खबर की पुष्टि एसपी अभिषेक यादव ने की है।