पैर फिसलकर डंगे से नीचे गिरा अमृतसर का सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी, मौत

By Ankita Published: 27 Jun 2023, 11:48 AM | Updated: 27 Jun 2023, 11:48 AM 1 min read

HNN/ मंडी

जिला मंडी में गोहर उपमंडल के जासन में एक बुजुर्ग पर्यटक डंगे से गिर गया, जिस कारण उसकी मौत हो गई है। मृतक की शिनाख्त 63 वर्षीय राजेश कुमार पुत्र खुशी राम गांव छराटा अमृतसर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, पंजाब नम्बर की एक कार (PB 10 FD 4958) जासन के पास रूकी और राजेश कुमार शौच करने के लिए कार से बाहर निकला। तभी अचानक संतुलन बिगड़ जाने के कारण वह डंगे से करीब 20 फिट नीचे जा गिरा। डंगे में लगे नुकीले पत्थरों से चोट लगने के कारण बेहोश हो गया।

स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पास लगते अग्निशमन विभाग व होमगार्ड के जवानों को सूचना दी। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने बजुर्ग का रेसक्यू कर सड़क पर पहुंचाया। घायल को अग्निशमन विभाग की गाड़ी में सिविल अस्पताल गोहर ले जाया गया, जहां चिकित्स्कों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें मृतक अमृतसर का सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी है। मामले की पुष्टि एएसपी मंडी सागर चंद्र ने की है।