HNN/ ऊना
जिला ऊना के मवाकोहलां में एक बुजुर्ग पैर फिसलने से नीचे गिर पड़ा। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया गया जहां बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। वहीं पुलिस ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान गगरेट के तहत गांव मवाकोहलां के वार्ड दो निवासी 75 वर्षीय ज्ञान सिंह पुत्र नेरू राम निवासी के रूप में हुई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त बुजुर्ग हर रोज की तरह सैर पर निकला था। इसी दौरान जैसे ही वह घर से थोड़ी ही दूरी पर पहुंचा तो अचानक ही उसका पैर फिसल गया और वह अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। बुजुर्ग को नीचे गिरता देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। जैसे ही परिजन मौके पर पहुंचे तो बुजुर्ग को आनन-फानन में उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





