Loading...

पैर फिसलने से ढांक में गिरा 51 वर्षीय व्यक्ति, दर्दनाक मौत

Ankita • 9 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/ चंबा

जिला चंबा में एक व्यक्ति की पांव फिसलकर ढांक में गिरने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान 51 वर्षीय प्रिथो पुत्र चेका निवासी गांव धनकड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, प्रिथो भेड़-बकरियां चराने के लिए गया हुआ था। इस दौरान अचानक उसका पांव फिसल गया जिस कारण वह अनियंत्रित होकर ढांक में जा गिरा। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हुआ, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है।

जब काफी देर तक भी वह घर नहीं लौटा तो उसके परिजन परेशान हो गए। जिसके बाद उसके परिजनों ने उसकी तलाश करनी शुरू की। जब किसी ने व्यक्ति का शव ढांक में पड़ा हुआ देखा तो इस बाबत तुरंत पुलिस को सूचित किया।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। एसपी अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मेडिकल कॉलेज चंबा में शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।