Loading...

पैसे लगाकर दोगुना करने के चक्कर में चिकित्सक ने गवाएं 20 लाख रुपए

Ankita 27 Aug 2023 Edited 27 Aug 1 min read

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला में एक चिकित्सक ने पैसे लगाकर दोगुना करने के चक्कर में 20 लाख रुपए गवां दिए है। पीड़ित चिकित्सक ने इस बाबत साइबर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित चिकित्सक ने बताया कि वह वर्ष 2021 से एक इंटरनेट पर गैर कानूनी एप्लीकेशन पर पैसे लगा रहे थे।

कुछ माह बाद चिकित्सक को पैसे वापस होने लगे। चिकित्सक ने लालच में आकर दो लाख अपने और पत्नी के करीब 18 लाख रुपए निवेश किए थे। इसके बाद अचानक एप्लीकेशन से पैसे आना बंद हो गए। जब पैसे आना बंद हो गए तो चिकित्सक को एहसास हुआ कि वह 20 लाख रुपए गवां चुके हैं। साइबर क्राइम पुलिस के कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र नेगी ने खबर की पुष्टि की है।