पोस्टल एंड टेलीकम्युनिकेशन कॉलोनी में हुआ भीषण अग्निकांड, लाखों का नुक्सान
HNN/ शिमला
राजधानी शिमला के पॉश इलाके स्कैंडल प्वाइंट के साथ पोस्टल एंड टेलीकम्युनिकेशन कॉलोनी में भीषण अग्निकांड हुआ है। इस अग्निकांड में 6 कमरे जलकर राख हो गए है। इस आग की घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, आग लगने की जानकारी मिलते ही माल रोड सहित तीनों फायर स्टेशनों से बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे और करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
हालाँकि शॉर्ट सर्किट आग लगने का कारण बताया जा रहा है। जनकारी के मुताबिक, पोस्टल एंड टेलीकम्युनिकेशन कॉलोनी में सुबह करीब 10:00 बजे आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और 6 कमरों को अपनी चपेट में ले लिया।
वहीं, आग लगने की जानकारी मिलते ही माल रोड सहित तीनों फायर स्टेशनों से बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे और करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। कमरों में रखा सामान जलकर राख हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग लगने के वक्त मकान में कोई मौजूद नहीं था। इसकी वजह से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।